फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मंदिर के पास कबाड़ी ले भागा कांवड़ियों का गंगाजल, हंगामा

Sun, 16 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासरनगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चिलबिला स्टेशन के समीप की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मंदिर के पास प्लास्टिक के डिब्बे में रखे कांवड़ियों के गंगाजल को एक कबाड़ी समेट कर भागने लगा। हंगामा कर लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। व्यापारियों ने कांवड़ियों को गंगाजल से भरा नया डिब्बा देकर मामला शांत कराया।
चिलबिला रेलवे स्टेशन के करीब सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर पर शनिवार की रात बेलखरनाथ धाम की ओर पैदल जा रहे 15 कावंड़िबे रुके थे। मंदिर परिसर की रेलिंग पर सभी गंगाजल का डिब्बा रखकर सो रहे थे। देर रात एक कबाड़ी ने डिब्बा चोरी करने की नीयत से गंगाजल को जमीन पर गिरा दिया। नीदं से जागे कांवड़ियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा के बीच आसपास के लोगों के साथ ही चिलबिला पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे। दुकान की सीसीटीवी में कैद आरोपी की करतूत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर किसी तरह मामला शांत कराया। स्थानीय मेडिकल स्टोर के संचालक विकास ने सभी कांवड़ियों को गंगाजल से भरा नया डिब्बा दिलवाकर जलाभिषेक के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें