कचहरी के बगल चौराहे पर लगी फलों की दुकान। संवाद
नवरात्र शुरू होते ही फल बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। बाजार में फलों के दामों में वृद्धि हुई है। लोगों की जेबें ढीली होंगी। फल व्यापारी जय करन वर्मा ने बताया कि बाजार में फलों की आवक पहले जैसी ही है लेकिन नवरात्र में मांग बढ़ने के कारण कीमत में इजाफा हुआ है। दुकानदार नन्हे वर्मा ने बताया कि केला नवरात्र से पहले 30 रुपये दर्जन था लेकिन अब यह 50 से 60 रुपये में पहुंच गया है। सेब के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में सेब 100 रुपये किलो में मिल रहा है।
फल-आज नवरात्र के पहले
केला- 50 रुपये दर्जन30 रुपये दर्जन
संतरा100 रुपये किग्रा 60 रुपये किग्रा
अनार- 200 रुपये किग्रा-150 रुपये किग्रा
पपीता- 80 रुपये किग्रा60 रुपये किग्रा
नोट- फलों की कीमतें स्थानीय दुकानदारों के अनुसार।