फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेंचर मशीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, तहरीर

Fri, 08 Mar 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेंचर मशीन दिलाने के नाम पर वृद्ध से दो लाख से अधिक की ठगी की गई है। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उड़ैयाडीह निवासी दयाशंकर ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गधियावां निवासी युवक ने उसे अंडरग्राउंड पाइप डालने की ट्रेंचर मशीन दिलवाने की बात कहकर 4.40 लाख रुपये ले लिए।
2.15 लाख रुपये मध्य प्रदेश की मां नर्मदा उद्योग कंपनी में दिलवाए। बाकी पैसे अपने खाते में लिए। बीते वर्ष अगस्त में ही मशीन देने की बात कही थी, लेकिन अब तक मशीन नहीं दे सके।
विज्ञापन

जब पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ तो अपने पैसे की मांग शुरू कर दी। इस बीच उसने डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी बचे रुपये मांगने पर उसने इन्कार कर दिया। आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है।





गांव में निकला अजगर, नहीं पहुंचे वनकर्मी
कोतवाली क्षेत्र के कोहरांव में अजगर निकलने की सूचना गांव की रोशनी सरोज ने पुलिस के साथ वनकर्मियों को दी। सूचना के बाद भी मौके पर वनकर्मी नहीं पहुंचे। डायल 112 के पुलिसकर्मी अजगर को पकड़ कर प्लास्टिक की बोरी में भरकर वन विभाग कार्यालय ले गए और वन कर्मियों के सुपुर्द किया।




बाइक की भिड़ंत में एक घायल, रेफर
पट्टी। क्षेत्र के सांगा पट्टी गांव के रहने वाले आशीष यादव तहसील मुख्यालय आए थे। बुधवार की देर शाम नौ बजे के वह घर आ रहे थे। इसी दौरान जलालपुर किठौली नहर के पास बीच रानीगंज की तरफ से आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार घटना के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस घायल को पट्टी सीएचसी लेकर आई। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन





ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास
आसपुर देवसरा। आमापुर निवासी निखिल सोनी की दयालगंज बाजार में गहनों की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात करीब 10 बजे के आसपास चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। दीवार चौड़ी होने के कारण चोरों का प्रयास असफल रहा। पहले चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर के पास दयालगंज बाजार की बिजली काट दी थी। जिससे बाजार में अंधेरा फैल गया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें