Fraud case registered against four people including revenue inspector
जमीन के नामांतरण में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने राजस्व निरीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कई बार मांगने के बाद भी पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई।
कुंडा तहसील में तैनात रहे पूर्व राजस्व निरीक्षक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने 28 जुलाई 2022 को नामांतरण बही पर कुछ लोगों का नाम दर्ज किया था। इसमें कुंडा के रजनपुर गांव की सरकारी जमीन को महफूजुल हसन के नाम दर्ज किया गया था।
इसके आदेश की पत्रावली कार्यालय में नहीं उपलब्ध कराई गई थी। उधर, महफूजुल हसन की मौत हो गई। जिसके बाद उस जमीन को परिवार के लोगों ने दूसरे को बेच दिया।
बार-बार पत्रावली उपलब्ध कराने का पत्र भी भेजा गया, मगर कागजात दिए नहीं गए। वर्तमान राजस्व निरीक्षक हरिनाथ तिवारी ने पूर्व राजस्व निरीक्षक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मृतक फहफूजुल हसन के वारिसान संग कथित प्रापर्टी डीलर व भूमाफिया के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।