prayagraj news : accident in Pratapgarh
- फोटो : Pratapgarh
शनिवार की रात दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पिता-पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी अजय मोदनवाल (45) पत्नी सुनीता (42) व बेटी-बेटा प्राची (8), कार्तिकेय (10) को लेकर ससुराल से घर लौट रहे थे। भावनपुर के करीब उनकी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन अजय मोदनवाल को लेकर बाघराय सीएचसी भागे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी सुनीता, बेटी प्राची व बेटे कार्तिकेय संग दूसरी बाइक सवार जाकिर (18) और रजी (20) को लेकर लालगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राची को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायलों का प्राथमिक
उपचार करने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां भी सभी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया।
दूसरी घटना में लालगंज थाना क्षेत्र के भदारी गांव का रहने वाला बबलू विश्वकर्मा (22) शनिवार की शाम लीलापुर थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा बाजार के सतीश (22) के साथ बाइक से लालगंज की ओर जा रहा था। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज के तिना मोड़ के पास सामने से आई अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। डाॅक्टरों ने बबलू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत देख कर डॉक्टरों ने सतीश को प्रयागराज के एसआरउन रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही सतीश ने दम तोड़ दिया घटना की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के भाई राजकुमार सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।