फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अवैध तरीके से फर्राटा भर रहीं चार बसें सीज

Tue, 13 Jun 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23
विज्ञापन

अवैध तरीके से फर्राटा भर रहीं चार बसें सीज
प्रतापगढ़। अवैध तरीके से सवारियां ढो रहीं चार बसों को उप संभागीय अधिकारी प्रवर्तन ने सीज कर दिया। जिससे बस संचालकों में खलबली मची रही। एआरटीओ दिलीप गुप्ता मंगलवार को ओवरलोड वाहनों व अवैध तरीके से संचालित बसों की चेकिंग करने निकले थे। उन्होंने अमेठी से सवारी लेकर शहर आ रही एक बस को रोक कर कागजात मांगे। चालक बस के पंजीकरण समेत अन्य कागज नहीं दिखा सका। एआरटीओ ने बस सीज कर अंतू थाने में खड़ी करा दी। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर एआरटीओ पुलिस चौकी, नवाबगंज और संग्रामगढ़ में भी अवैध तरीके से सवारियां ढो रहीं बसों को सीज किया गया। बसों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी पर संचालकों में खलबली मची रही। कई बसों को रास्ते में ही रोक दिया गया। जिसके चलते सवारियों को दूसरे संसाधनों से जाना पड़ा। इसे लेकर चालकों व सवारियों में नोकझोंक होती रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें