फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व बीडीसी सदस्य ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 03 Sep 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक मुकेश कुमार सरोज। फाइल फोटो
विज्ञापन
उधार के रुपये न मिलने पर उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

कुंडा काेतवाली के अघिया गांव की घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस करती रही छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। अघिया के रहने वाले पूर्व बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार सरोज (45) ने रविवार दोपहर बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार सरोज पाॅवर मैक कंपनी में पानी की पाइप लाइन डालने का काम करता था। उसने कुंडा पाॅवर हाउस के सामने लोहे की दुकान भी खोल रखी थी। परिजनों के अनुसार उसने कई लोगों को लाखों रुपये उधार दे रखे थे। रुपये न मिलने की वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार दोपहर बाद घर के भीतर उसने तमंचा सिर में सटाकर गोली मार ली। गोली उसका भेजा उड़ाते हुए पार हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर कमरे में पहुंचे। खून से लथपथ मुकेश की हालत देख परिजन रोने बिलखने लगे। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद फॉरेंसिक टीम बुलाई। मुकेश के पिता ओम प्रकाश सरोज ने बताया कि कई लोगों ने उसके बेटे से लाखों रुपये उधार ले रखे थे। रुपये मांगने पर भी लोग वापस नहीं लौटा रहे थे। बेटे की खुदकुशी के मामले में उसके पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। मृतक की 11 वर्षीय बेटी कली दिव्यांग है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें