फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राष्ट्रपति संग विदेशी मेहमान चखेंगे बेल्हा के गुड़-आंवले के लड्डू

Thu, 21 Sep 2023 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की मेजबानी में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में बेल्हा का जलवा भी दिखाई देगा। सरकार की ओर से शो के लिए जिले के चार उद्यमियों को भी न्योता मिला है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संग विदेशी मेहमान भी ग्रेटर नोएडा में हो रहे शो में शामिल जिले के उत्पादों का स्वाद लेंगे। 21 से 25 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो की शुरुआत राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी। शो में अमेरिका, इटली, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और जर्मनी सहित चालीस देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एक जिला, एक उत्पाद के तहत जनपद के उत्पाद के रूप में चयनित आंवले का कारोबार कर रहे उद्यमी पुनीत त्रिपाठी, अनुराग खंडेलवाल और आलोक खंडेलवाल आंवले से बनी कैंडी, पाउडर, बर्फी, चूरन, लड्डू और अचार के स्टाल लगाएंगे। इसी क्रम में गुड़ के कारोबारी हर्षित श्रीवास्तव गुड़ से बनीं मोटे अनाज की मिठाइयों का स्टाल लगाएंगे।
उद्यमी पुनीत त्रिपाठी का हर्बल चिप्स, पुदीना चिप्स, पेरी-पेरी चिप्स, मसाला और साल्टेड चिप्स, फिंगर फ्राई और कॉकटेल नमकीन से लेकर पनीर भुर्जी जैसे चटपटे उत्पादाें का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। उपायुक्त उद्योग अजय त्रिपाठी के मुताबिक सभी उद्यमियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सभी उद्यमी शो के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें