फतनपुर के रामापुर बाजार में फ्लाईओवर से मिठाई कारोबारी विजय उमरवैश्य की दुकान के बाहर बमबाजी करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही है। बाजार के साथ दुकानदार के घर के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं।
मिठाई कारोबारी की दुकान पर सोमवार की देर रात कई लोगों ने फ्लाईओवर से बमबाजी की थी। एक बम विस्फोट होने से दुकान के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए थे जबकि एक बम फटा ही नहीं था। घटना के दूसरे दिन आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी के बीच हुई बातचीत के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने धरना समाप्त किया था। आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद आरोपी शिवम समेत अन्य आरोपिमों ने विजय के बेटे को भी धमकाया था लेकिन, लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी।