खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए 6.98 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। 22 जनवरी से 10 मार्च तक अभियान चलाकर पुशओं का टीकाकरण होगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी से खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान (एफएमडी) का सातवां चरण प्रारंभ होगा। जिले के 6.98 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। 36 टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर टीकाकरण करेंगी। घर पर ही पशुओं को निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।