फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, लिए नौ नमूने

Wed, 08 Nov 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने विभिन्न बाजारों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और नमूने एकत्रित किए। वहीं पट्टी बाजार में अखाद्य रंगों से निर्मित लगभग 20 किलोग्राम रंगीन चीनी के खिलौने नष्ट कराए।
विज्ञापन

खाद्य सचल दल की ओर से दिलीपपुर बाजार स्थित सुनील कुमार गौड़ और अमृतलाल जायसवाल की दुकान से मिठाई के, पट्टी बाजार स्थित जगदीप गुप्ता की दुकान से चीनी के खिलौने के, करनपुर स्थित डेयरी से खोया व पनीर के, कटरा मेदनीगंज स्थित दया शंकर यादव से दूध की दुकान सेेे नमूने लिए। इसके बाद ताला मोड़ से आंवला मुरब्बा, बेल कैण्डी और ऑवला चूरन के नमूनें संग्रहित किये गये। दल में संजय कुमार तिवारी, जनार्दन सिंह, संतोष कुमार दुबे, अंजनी कुमार मिश्र, विवेक कुमार तिवारी और ऋचा पाण्डेय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें