फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कोहरे का कहर, प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर एक साथ भिड़ीं नौ गाड़ियां

Tue, 07 Jan 2025 03:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

डगैता के पास गोड़े बाईपास के लिए कई महीनों पहले हाईवे पर आधा फ्लाइओवर बनाया गया है। अधूरा निर्माण होने के कारण हाईवे के एक ओर से वाहनों का आवागमन हो रहा है। डगैता के पास प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर दो स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कोहरे के चलते आपस मेंं टकराईं कारें। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वनाथगंज। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे स्थित विश्वनाथगंज के राजगढ़ डगैता के पास सोमवार सुबह कोहरे के कारण नौ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय कार के एयर बैग खुल गए और कार सवार गंभीर रूप से घायल होने से बच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहनाें को हाईवे से हटवाया। दोपहर बाद डीएम संजीव रंजन और एसपी डॉ. अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किए। महाकुंभ के दौरान इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरेंगे। ऐसे में एक ओर से आवागमन होने पर हादसे का अंदेशा रहेगा।

डगैता के पास गोड़े बाईपास के लिए कई महीनों पहले हाईवे पर आधा फ्लाइओवर बनाया गया है। अधूरा निर्माण होने के कारण हाईवे के एक ओर से वाहनों का आवागमन हो रहा है। डगैता के पास प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर दो स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं।

सोमवार को घना कोहरा होने के कारण स्पीड ब्रेकर पर उछलने से तेज रफ्तार नौ कारें आपस में टकरा गईं। प्रतापगढ़ से प्रयागराज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार चालक ब्रेकर के कारण संतुलन खो बैठा। कार पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद एक-एक कर आठ कारें डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

डिवाइडर से टकराई कारों के एयर बैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज जा रहे कार चालक देवेश मिश्रा, मथुरा निवासी गोकुल अयोध्या धाम से दर्शन कर वापस आ रहे थे। हादसे में इनकी भी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं भुपियामऊ पुलिस की सहायता से हाईवे को खाली कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें