कोहरे का असर अब ट्रेनों के परिचालन पर स्पष्ट पड़ने लगा है। रविवार को सात ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंचीं। जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, पीआरएल पैसेंजर 4 घंटे 20 मिनट, हावड़ा मेल दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस चार घंटे, वाराणसी-दिल्ली स्पेशल चार घंटे, नई दिल्ली स्पेशल एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को बार-बार प्लेटफाॅर्म और पूछताछ काउंटर का चक्कर लगाना पड़ा। एसएस ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से संचालित हुईं।