फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना काल: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत

Sat, 30 Dec 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक किशोर आदर्श। फाइल फोटो
विज्ञापन
घना कोहरा एक किशोर के काल का कारण बन गया। कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अंतू के पूरे माधव सिंह निवासी पन्नालाल का बेटा आदर्श (12) शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से शहर की ओर जा रहा था। गांव के समीप गड़ई चकदेईया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आदर्श की साइकिल में टक्कर मार दी। घटनास्थल के आसपास जुटे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मौके पर धुंध की वजह से लोग ट्रैक्टर चालक को पहचान नहीं पाए पर नंबर देखकर पुलिस को बताया।
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल किशोर को उठाया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। आदर्श अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घर में अब उसकी एक छोटी बहन अंशू ही है। पिता ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ निवासी अवनीश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें