150 फिट से अधिक गहरी बोरिंग कराने की तैयारी
जलनिगम के अफसरों का कहना है कि जिन गांवों के पानी में फ्लोराइड की समस्या है वहां 150 फिट से अधिक गहरी बोरिंग कराई जाएगी। फ्लोराइड की समस्या 45 से 85 फिट तक ही है। गहरी बोरिंग करने पर सामान्य पानी मिल सकता है। इसके बाद भी दिक्कत आने पर दूसरों गांवों के वाटर हेड टैंक से पानी की आपूर्ति की जाएगी। हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए इन दिनों पूरे जिले में सर्वे हो रहा है।
फ्लोराइड युक्त पानी पीने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और दांत समय से पहले गिर जाते हैं। लिवर और किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। - डॉ. मनोत्र खत्री, एसोसिएट प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज
फ्लोराइड युक्त पानी का दायरा बढ़ता जा रहा है। जेएमसी के सर्वे में खुलासा हो रहा है कि जिन गांवों में अभी तक सामान्य पानी था वहां भी अब फ्लोराइड युक्त पानी मिल रहा है। कार्यदायी संस्था अभी तक खारा पानी मिलने से 11 राजस्व गांवों में बोरिंग का स्थान बदल चुकी है। - सुरेंद्र कुमार, अधिशाषी अभियंता, जलनिगम