फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मानिकपुर मेले के लिए संचालित होंगी पांच नईं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर में पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला पांच से नौ नवंबर तक चलेगा। मेले के लिए परिवहन निगम पांच बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। मेला क्षेत्र में अस्थाई बस स्टैंड भी तैयार किया जाएगा। एआरएम अनवार अहमद ने बताया कि पांच नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन मानिकपुर में होगा। दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसको देखते हुए पांच बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के अस्थाई बस स्टैंड से भीड़ को देखते हुए बसों का संचालन होगा। प्रतापगढ़ और लालगंज डिपो से प्रतिदिन मानिकपुर मेले के लिए दो निगम की बसों का संचालन किया जाएगा। अस्थाई बस स्टैंड से भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन डेरवा, कालाकांकर, हीरागंज, कुंडा, प्रयागराज, ऊंचाहार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें