लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव लगी आग घर छोड़कर बाहर खड़े पीड़ित। संवाद
लीलापुर। अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से लाखों की गृहस्थी का सामान स्वाहा हो गया। लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से फूलचंंद्र के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसी केदार सिंह, राकेश, विजय और संतोष के घर तक फैल गई।
आग लगने से इनके घर धू-धूकर जलने लगे। आग फैलने से डर से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पांचों घरों की लाखों की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई।
आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आगजनी की जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने राजस्व कर्मियों को भेजकर आग से हुए नुकसान का जायजा लेने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव लगी आग घर छोड़कर बाहर खड़े पीड़ित। संवाद