फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल की दर्शन कराएंगी प्रतापगढ़ डिपो की पांच बसें

सार

नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है।प्रतापगढ़ डिपो से विंध्याचल के लिए सीधी बस सेवा नहीं है।एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ होने पर बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Five buses of Pratapgarh depot will show Vindhyachal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें इस बार परेशान नहीं होना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रतापगढ़ डिपो से रोडवेज की पांच संचालित की जाएंगी। किराया 181 रुपये होगा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो से विंध्याचल के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होती है। नवरात्र में जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने नौ दिनों लगातार बसें संचालित करने का निर्णय लिया है।
पहले दिन तीन बसें जाएंगी। एक बस सुबह चार बजे विंध्याचल के लिए रवाना होगी। दूसरी दोपहर में डेढ़ बजे और तीसरी बस रात आठ बजे प्रतापगढ़ डिपो से जाएगी। इससे विंध्याचल की राह आसान हो जाएगी। रोडवेज विभाग ने विंध्याचल तक का किराया 181 रुपये तय किया है।
विज्ञापन

ऐसे में जिले के लोग 362 रुपये खर्च कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर सकेंगे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि इसके साथ ही कौशांबी मस्थित कड़ाधाम के लिए भी एक बस का संचालन किया जाएगा। यह सुबह तीन से चार बजे के बीच प्रतापगढ़ डिपो से रवाना होगी। लालगंज, कुंडा होते हुए कड़ा जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ होने पर बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें