पति से चल रहा विवाद न्यायालय में है विचाराधीन
जूली ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद पहले से चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, जिससे वह और उसका बेटा पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या बारात चढ़ेगी या पुलिस समय रहते कार्रवाई करेगी।
इधर दोनई गांव में शादी के लिए पूरी तैयारी एवं मंडप सजाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में पूरे घना चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है जैसा होगा देखेंगे। उन लोगों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है कानूनी दांव पेंच के कारण शादी रुक पाना संभव नहीं है।