फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जमीनी रंजिश में मारपीट, बारह घायल, वीडियो वायरल

Sun, 18 Jun 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। क्षेत्र के सलाहपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सलाहपुर के सुरेश चौरसिया और शिवपूजन के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार को उनके बीच विवादित जमीन को लेकर कहासुनी के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में एक पक्ष से सुरेश चौरसिया, संगीता, प्रिया, श्रेया, नीलम, आस्था, कलावती, शकुंतला व हरिओम और दूसरे पक्ष से शिवपूजन, राजू व घर की दो महिलाएं घायल हुईं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें