फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : रेलवे क्रासिंग पर पास देने को लेकर ट्रक चालकों के बीच मारपीट, सड़क पर लगा भीषण जाम

Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बुधवार दोपहर चावल लादकर भंगवाचुंगी की ओर जा रहे ट्रक ने क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर सामने से आए ट्रक को पास देने के लिए कहा। जिसे लेकर उनके बीच तकरार होने लगी। दोनों चालक तैश में आ गए।
विज्ञापन
Fight between truck drivers for giving pass at railway crossing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया मालगोदाम रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक चालकों की मनमानी का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को दो ट्रक चालकों के बीच मारपीट होने लगी। क्रॉसिंग पर हंगामे की खबर पर पहुंची तो आरपीएफ ने चालकों को फटकार लगाई। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

विज्ञापन



बुधवार दोपहर चावल लादकर भंगवाचुंगी की ओर जा रहे ट्रक ने क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर सामने से आए ट्रक को पास देने के लिए कहा। जिसे लेकर उनके बीच तकरार होने लगी। दोनों चालक तैश में आ गए। जिसके बाद उनके बीच मारपीट होने लगी।


क्रॉसिंग पर वाहनों के खड़े होने से करीब आधे घंटे जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान पहुंचे। विवाद करने वाले ट्रक चालकों को फटकार लगाकर वाहनों को निकलवाया। तब जाकर आवागमन चालू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें