मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि दिल्ली से मां बेल्हादेवी जंक्शन को आने वाली पद्मवत एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से प्रयागघाट जाने वाली पीआरएल पैसेंजर ढाई घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी पौन घंटे, जनता एक्सप्रेस एक घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे तो दिल्ली-वाराणसी स्पेशल चार घंटे विलंब से पटरी पर दौड़ रही है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन पांच घंटे विलंब से पटरी पर दौड़ रही है।