फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेखौफ बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटे डेढ़ लाख रुपये

Sun, 25 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर विद्युत उपकेंद्र के करीब शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को तमंचा सटाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे पीटा। शोर शराबे पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज के कालाकांकर निवासी महेश कुमार उर्फ पिंटू जायसवाल(40) शनिवार दोपहर बाइक लेकर घर से निकला। जब वह कालाकांकर विद्युत उपकेंद्र के करीब पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसे रोक लिया। दिनदहाड़े बदमाश तमंचे के बल पर उससे 1.54 लाख रुपये व दो मोबाइल छीन लिए।
विरोध करने पर तमंचे के बट से उस पर प्रहार किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने महेश को उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर पहुंचाया। लूट व फायरिंग की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नवाबगंज सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि घायल मुकेश रुपये लेकर कहां जा रहा था। इसकी जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
जुआरियों को रुपये देने वाले की पिटाई, बेहोश
परियावां। जुआरियों को ब्याज पर रुपये देने वाले महेश कुमार उर्फ पिंटू जायसवाल को बेहोशी हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर यह चर्चा होती रही कि महेश जुआरियों को ब्याज पर रुपये देता था। आरोप है कि उसके साथ लूटपाट कर पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया। एसओ नवाबगंज का कहना है कि ऐसा सुनने में आ रहा है। उसकी गहराई से छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें