जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा में बृहस्पतिवार को भिवंडी से पहुंचा पिता अमरनाथ बेटे पंकज का देख बिलख पड़ा। बेटे के शव से लिपटकर रोता रहा। वहां मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू छलक उठे। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन कार्रवाई के जिद पर अड़े थे। हालांकि नगर पंचायत के संभ्रांत लोगों ने परिजनों को समझाबुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया।
खटवारा निवासी अमरनाथ का तेरह साल का बेटा पंकज पटेल कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार की रात उसका शव घर के भीतर कमरे में लटकता मिला था। अमरनाथ भिवंडी से बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचा। उसके आने के बाद पत्नी फोटू देवी पड़ोस के युवक पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाती रही।
चौकी प्रभारी दिनेश सिंह सभी को समझाते रहे लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। इस बीच मोहल्ले के संभ्रांत लोगों के सहयोग से पुलिस ने परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। लोगों ने घर से कुछ दूरी पर शव को दफना दिया।
भूत -प्रेत के चक्कर में दो पक्षों के बीच मारपीट
फतनपुर थाना क्षेत्र के अमरई बसंतपट्टी निवासी पूर्णमासी गौतम का आरोप है कि पड़ोसी एक तांत्रिक के जरिए भूत प्रेत कर उसके परिवार के सदस्यों को परेशान कर रहा है। उसकी बेटी की तबियत खराब रहने लगी। पीड़ित व दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर छानबीन कर रही है।