फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुआवजे के लिए सूची में नाम न होने से किसान परेशान, डीएम से शिकायत

Fri, 15 Sep 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़-मुसाफिरखाना हाईवे के चौड़ीकरण का बजट शासन की ओर से स्वीकृत हुआ है। इस पर नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज में बाईपास का निर्माण होना है। इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसके बदले में मुआवजा मिलेगा। किसानों का आरोप है कि बाईपास के लिए जमीन पर निशान तो लगाया गया है, मगर मुख्य राजस्व अधिकारी की ओर से जारी गजट में गाटा नंबर में नाम नहीं है। अंतू के गोकुलपुर निवासी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजवंत सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बाईपास के लिए चिन्हित जमीन को सूची में शामिल करके मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें