बिजली कटौती से किसानों की बढ़ी परेशानी
सुवंसा। ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा फेल हो गया है। अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी होने से किसान खरीफ की फसल वाले खेत की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। रानीगंज डिविजन के खाखापुर, गौरा बाशी, पांडेयतारा उपकेंद्रों से आपूर्ति में कटौती की जा रही है। एसडीओ गौरा बीके मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में एबीसी केबल लग रही है। इसलिए आपूर्ति में समस्या हो रही है। केबल लगने के बाद आपूर्ति समय से की जाएगी। संवाद
...............
सुवंसा नगर पंचायत में नहीं जलती स्ट्रीट लाइट
सुवंसा। नगर पंचायत सुवंसा के करका वार्ड में दिसंबर माह में बीस खंभों पर स्ट्रीट लगाई गई थी, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने की वजह से स्ट्रीट लाइट नहीं जलतीं। नगर पंचायत कर्मियों की लापरवाही पर लोगों ने नाराजगी जताई है। ईओ सूर्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगे ट्रांसफाॅर्मर से बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। जल्द ही समस्या को निस्तारित किया जाएगा। संवाद