क्षेत्र के गोपालापुर गांव में बुधवार की भोर में आग तापने गए किसान शिव शंकर यादव (52) पैर फिसलने से होलिका में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आननफानन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को किसान की मौत हो गई। परिजनों ने फाफामऊ गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी उर्मिला समेत दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।