पट्टी कोतवाली के भुसहर के रहने वाले रामलौट की सोमवार की शाम नहर में डूबने से मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
रामलौट सोमवार दोपहर मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। मवेशी नहर के पार चले गए। उन्हें लौटाने के लिए वह नहर पार करने लगा। तभी पैर फिसलने के कारण गिर पड़ा और पानी अधिक होने के कारण डूब गया। घटना के ढाई घंटे बाद चरवाहों को उसका शव नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा नजर आया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पट्टी पुलिस भी मौके पर पहुंची। खबर मिलने पर मृतक की इकलौती पुत्री प्रियंका प्रयागराज से घर पहुंची।