फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेट्रोल टैंक काटते समय धमाका, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गोपालापुर में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप का निष्प्रयोज्य टैंक काटते समय विस्फोट हो गया। तेज धमाके के बीच ढक्कन और काटने वाला युवक दूर जा गिरे। गंभीर रूप से झुलसे युवक की एसआरएन में उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के भुआलपुर किला निवासी घनश्याम सिंह उर्फ बड़कऊ का अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर गोपालापुर में पेट्रोल पंप था। पांच साल पहले मिलावट पकड़े जाने पर उसे बंद कर दिया गया था। बाद में पंप में लगे डीजल के दो और पेट्रोल का एक टैंक जमीन से निकलवा कर पंप के पीछे सरपतों के झुरमुट खेत में रखवा दिया था। पुलिस के अनुसार कई दिनों से अंतू के पतुलकी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद अनवर उर्फ शामू गैस कटर से डीजल के दो टैंक काट चुका था। जिसका लोहा बाबागंज स्थित अख्तर कबाड़ी को बेचा गया था। साेमवार की सुबह शामू जैसे ही पेट्रोल टैंक काटने लगा। तभी जोरदार आग की लपटों के बीच तेज धमाका हुआ। टैंक का ढक्कन हवा की ओर उछला और उसे काट रहा आग से झुलसा शामू करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलने पर पुलिस संग फायरब्रिगेड की टीम पहुंची। हालांकि तब तक टैंक से निकली आग की लपटें बुझ चुकी थी। वहां उपचार के दौरान शामू की मौत हो गई। सीओ सिटी शिवनारायण ने बताया कि निष्प्रयोज्य टैंक काटने के दौरान हुए विस्फोट में काटने वाले युवक की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फायरब्रिगेड की टीम ने की जांच, नहीं मिला ढक्कन
पेट्रोल पंप पर हुए तेज धमाके की जांच करने फायरब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब एक घंटे तक टीम जांच करती रही। काफी खोजबीन के बाद भी टैंक का ढक्कन नहीं मिला। मौके पर घरेलू एलपीजी व दूसरे सिलिंडर मिले। अग्निशमन विभाग के राधेश्याम दुबे ने बताया कि टैंक में कुछ मात्रा में पेट्रोल रहा होगा। गैस कटर से काटते समय टैंक गर्म हो गया। चिंगारी मिलते ही आग लगने के साथ विस्फोट हो गया। लोगों का कहना था कि यदि ढक्कन हाईवे या बस्ती की ओर गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन



तेज धमाके से सहमे लोग, दुकान व घरों से निकले
पेट्रोल पंप के निष्प्रयोज्य टैंक को काटने के दौरान हुए तेज धमाके के बाद हर कोई सहम गया। घटनास्थल से करीब आधा किमी के दायरे में धमाके की गूंज सुनाई दी। मकान व दुकानों की खिड़की व दरवाजे तक हिलने लगे। लोग अनहोनी की आशंका समझ घर व दुकानों से बाहर निकले। मौके पर पहुंचे तो सरपतों के झुरमुट के बीच टैंक से धुंआ निकल रहा था। करीब 50 मीटर दूर शामू मिला। जिसे पेट्रोल पंप के कर्मचारी रहे लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।



80 साल तक प्रयोग करने लायक रहता है टैंक

इंडिया ऑयल के एरिया मैनेजर गौरव जायसवाल का कहना है कि फिलहाल मिलावट मिलने के बाद पेट्रोल पंप काफी पहले बंद हो गया था। वैसे टैंक को प्रयोग करने की क्षमता 80 साल तक होती है। अब निष्प्रयोज्य टैंक को काटने से पहले ऊपर लगे ढक्कन को खोलकर पेट्रोल या डीजल की उपलब्धता देख लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें