फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हेपेटाइटिस डे पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ जांच और इलाज

Fri, 28 Jul 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विश्व हेपेटाइटिस डे के दिन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय छितपालगढ़ एवं विश्व आयुर्वेद मिशन की ओर से छितपालगढ़ बाजार में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आने वाले लोगों को हेपेटाइटिस और लीवर की अन्य बीमारी जैसे फैटीलीवर , लीवरसिरोसिस से बचाव के उपाय बताये गये। डाॅ. अवनीश ने कहा कि लीवर में होने वाली सूजन को हेपेटाइटिस के नाम से जाना जाता है। ये बीमारी दूषित खाना खाने और पानी पीने से होता है। हेपेटाइटिस बी संक्रमित व्यक्ति के यौन संपर्क में आने से फैलता है। हालांकि, जन्म के दौरान मां से शिशु के अंदर भी संक्रमित खून द्वारा ये वायरस फैल सकता है। शुरुआत में हेपेटाइटिस बी का कोई लक्षण सामने नहीं आता, लेकिन 8 से 10 साल के अंदर ये समस्या लीवर सिरोसिस या लीवर कैंसर का रूप ले सकता है। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए शुद्ध जल एवं ताजा पौष्टिक आहार लें और मद्यपान, तम्बाकू सेवन से बचें। शिविर में आए 140 रोगियों का जांच और इलाज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें