फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व सैनिकों ने उठाया शस्त्र नवीनीकरण का मुद्दा

Thu, 28 Dec 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सेवानिवृत्त सैनिकों और आश्रितों की समस्याएं सुनने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन बैठक में पहुंचे। अधिकांश सैनिकों ने शस्त्रों का नवीनीकरण का मुद्दा उठाया। इसी वजह से उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया गया है। डीएम ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन





बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सैनिक बंधु की बैठक में कैप्टन नरेंद्र प्रताप सिंह, कैप्टन लक्ष्मीकांत तिवारी, मो. इस्माइल, साधना सिंह, मो. रजा खान, सूबेदार विनोद कुमार ओझा ने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण नहीं होने की समस्या रखी।
वहीं, रन्ना देवी श्रीवास्तव, सूबेदार दिनेश कुमार सिंह, सूबेदार मो. असलम खान, सूबेदार शिवकुमार सरोज, जगदेव प्रसाद यादव आदि ने भूमि विवाद और पेंशन की समस्याओं को डीएम के सामने रखा। बैठक में कुल 37 शिकायतें मिलीं। डीएम ने सभी की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें