फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित- शहर से गांव तक विद्युत आपूर्ति रही बदहाल

Thu, 04 Jan 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्रों पर आए फॉल्ट के कारण दिन भर बिजली की आवाजाही रही। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या रही।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार की सुबह करीब 8 बजे तक होती रही। सुबह 11 बजे फिर से एक घंटे बारिश हुई। रानीगंज के तवकलपुर विद्युत उपकेंद्र में सुबह चार बजे ही खराबी आ गई, जिससे करीब 200 गांव की विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। दोपहर करीब 2 बजे आपूर्ति चालू की जा सकी।
दिलीपपुर और सोनाही विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी से सुबह करीब पांच से करीब 150 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज विद्युत उपकेंद्र में सुबह करीब चार बजे हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया। इससे करीब 80 गांव में विद्युत आपूर्ति रोक दी गई। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली दी गई। शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र पर मुख्य आपूर्ति विद्युत लाइन की केबल दोपहर दो बजे जल गई। हालांकि, एक घंटे के अंदर नई विद्युत लाइन जोड़कर आपूर्ति चालू की गई।
बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति में समस्या आई थी। बारिश बंद होने के बाद समस्याओं को दूर आपूर्ति चालू कर दी गई।
सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें