संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। विद्युत विभाग की विजिलेंस व जेई की टीम ने बुधवार को दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया। मीरा भवन, आवास विकास काॅलोनी में केबल काटने के बाद बगैर भुगतान जमा किए 50 हजार रुपए के पांच बकायेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अधिक भार देख चार मकान के मीटर को बदलकर लोड बढ़ाया गया। बिना कनेक्शन के एक मकान में केबल लगी देख केस दर्ज कराया गया। टीम ने कार्रवाई कर सभी मोहल्ले से लगभग सात लाख रुपए का बकाया भुगतान जमा कराया गया।
दूसरे दिन भी गुल रही बिजली-
रूपापुर उपकेंद्र के कांशीराम काॅलोनी जोगापुर में पुरानी एलटी लाइन के पोल व तार को हटाकर एबीसी लगाया जा रहा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी कामकाज होने की वजह से छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। मोहल्ले में एबीसी लगने के दौरान करीब 41 कटियामारों की केबल हटाई गई है। अब ये लोग कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को काॅलोनी में एबीसी लगने का काम पूरा हो जाएगा। एसडीओ नगर अजीत यादव ने बताया कि दहिलामऊ उपकेंद्र के आसपास विजिलेंस ने कार्रवाई की है। कांशीराम काॅलोनी में एबीसी लगने के दौरान भारी संख्या में कटियामारों कई केबल काटी गई है।