फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई गांव निवासी रामखेलावन सरोज (75) मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले थे। घर के समीप से गुजरे लखनऊ-वाराणसी हाईवे को पार करते समय अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। दुर्घटना के कारण वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पुत्र होरी लाल सरोज ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें