स्थानीय बाजार में कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर पंचायत के घनापुर निवासी मुनीर उर्फ फुल्लन (62) बुधवार देर शाम कोहड़ौर बाजार में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सामने साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी कोहड़ौर पहुंचाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भतीजे शकील की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया गया।