फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हॉकी ट्रायल में आठ खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जीआईसी मैदान पर बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग की बालिका खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 23 नवंबर को प्रयागराज में मंडलीय टीम में चयन के लिए ट्रायल देंगी। सीनियर वर्ग की प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 25 नवंबर को लखनऊ में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने बताया कि ट्रायल में प्रिंस यादव, रिया गौड़, शिवानी सिंह, श्रेया प्रजापति, सेजल मिश्रा, खुशी कुमारी, तबस्सुम बानो व निकहत परवीन चयनित हुईं हैं। ट्रायल के दौरान हॉकी कोच खुर्शीद अली, माे. जसीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें