Eight people found in the district including woman, corona infected
महिला सहित जिले में शनिवार को 24 घंटे के भीतर आठ नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो लोगों को एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों में शहर का एक युवक, पट्टी की एक महिला, गौरा का अधेड़ व कुंडा के दो लोग शामिल हैं। जिले में अब तक 5243 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5035 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान समय में 142 एक्टिव केस हैं। नौ लोग एलटू अस्पताल तो आठ लोग प्रयागराज में भर्ती हैं।