फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सामूहिक विवाह में आठ जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sat, 25 Nov 2023 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला उमरवैश्य समाज सभा के तत्वावधान में 15वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुक्रवार की रात संपन्न हुआ। इसमें आठ जोड़े सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए। विवाह संपन्न होने के बाद परिजनों ने नम आंखों से बेटियों को विदा किया। सभा की ओर से दुल्हनों को विदाई में गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया। संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने विवाह संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डॉ. दयाराम मौर्य, आरबी सिंह, राजीव आर्य, आनंदमोहन ओझा, स्वप्निल उमरवैश्य, विनय, अंशिका, अंजू, सुनीता, पूनम उमरवैश्य, रेखा, पूजा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें