शहर के हादीगंज स्थित होटल में जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे सदर विधायक के करीबी बताए जा रहे लोगों के बीच मारपीट हो गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी बृजनंदन उमरवैश्य सोमवार को हादीगंज स्थित सिद्धार्थ होटल में अपने परिचित के जन्मदिन में शामिल होने आया था। यहां सदर विधायक के करीबी बताए जा रहे मृदुल गुप्ता व अभिषेक उमरवैश्य समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। बृजनंदन भी विधायक के करीबी बताए जाते हैं।
मृदुल व बृजनंदन के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। वहां मौजूद दूसरे लोग बीच-बचाव करते रहे। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।