फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाढ़ के चलते निचले इलाकों के आठ ट्रांसफॉर्मर किए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोरी, दारागंज, बक्शी बांध, नेवादा समेत अन्य निचले इलाकों में बाढ़ से बिजली व्यवस्था भी चौपट हो गई है। इन सभी क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर को बंद कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता प्रथम भरत सिंह ने बताया कि यमुना बैंक राेड उपकेंद्र के गेट तक पानी आ गया है। थोड़ा जलस्तर अगर और बढ़ेगा तो यहां से होने वाली आपूर्ति को बंद कराकर गऊघाट उपखंड से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा नेवादा और सलोरी में लगे तीन ट्रांसफॉर्मर बंद कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता द्वितीय आशीष सिन्हा ने बताया कि ऊंचाई पर बने मकानों में दूसरे ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें