फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेन फीडर का केबल जलने से 11 मोहल्लों में चार घंटे बत्ती गुल

Sun, 23 Jul 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दहिलामऊ उपकेंद्र के मेन फीडर का केबल जलने से रविवार की सुबह से दोपहर में चार घंटे तक 11 मोहल्लों की बिजली गुल रही। शनिवार की रात मरम्मत करने आए लाइनमैन ने चिलबिला उपकेंद्र के ईस्ट फीडर का जंफर खोल दिया। नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में दहिलामऊ उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर का मेन केबल रविवार की सुबह दस बजे जल गया। इससे कचहरी, सगरा, मीराभवन, दहिलामऊ, गायत्री नगर, बलीपुर, भुलियापुर, दहिलामऊ नार्थ, पूरे ईश्वरनाथ सहित 11 मोहल्लों की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई। दोपहर दो बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली।
चिलबिला उपकेंद्र के ईस्ट फीडर से जुड़े ओझला, महुली, चिलबिला आंशिक, जैतीपुर सहित पांच गांव की आपूर्ति होती है। शनिवार की रात नौ बजे इन सभी गांवों के आसपास एचटी लाइन के दो फ्यूज उड़ने से आपूर्ति ठप हुई थी। शिकायत पर रविवार की सुबह मरम्मत के बाद नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

रूपापुर उपकेंद्र के वेस्ट व साऊथ फीडर के दो एचटी खंभे का फ्यूज शनिवार की रात एक बजे उड़ गया। रात में मरम्मत नहीं होने से 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार की सुबह दस बजे फाल्ट खोजकर कर्मचारियों ने मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें