प्रतापगढ़। नशे की हालत में पुलिसकर्मियों के हंगामे का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। मंगलवार की शाम राजापाल चौराहे के करीब नशे की हालत में वर्दी पहना सिपाही सड़क पर लेट गया। कभी वह सड़क पर बैठ जाता तो कभी लेट जाता। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे और उसे ई-रिक्शा से लेकर चले गए। दो दिन पहले ही आंबेडकर चौराहे पर दो सिपाही नशे में धुत मिले थे। संवाद