छत्तीसगढ़ से रायपुर जाते समय रविवार भोर में आमने-सामने दो ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मानधाता के ढेमा निवासी ट्रक चालक मो. शादाब की मौत हाे गई।
मानधाता के ढेमा निवासी पप्पू का बेटा मो. शादाब (22) ट्रक चलाता था। वह शनिवार की रात छत्तीसगढ़ से ट्रक लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। रविवार भोर करीब चार बजे छत्तीसगढ़ के बुड़ौरा में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। मौके पर ही शादाब की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादाब के शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही परिजन बेसुध हो गए। वहीं, परिवार के कुछ लोग छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए। पांच भाइयों में शादाब सबसे छोटा था।