फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : युवक को मृत बताने पर डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जमकर हंगामा

Sat, 25 Mar 2023 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के हंडौर में माइक में उतरे करंट से झुलसे कुलदीप तिवारी (45) को मृत घोषित करते ही आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों को पीट दिया, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी भी बवाल देख भाग निकले।
विज्ञापन
Pratapgarh News : मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीलापुर थाना क्षेत्र के हंडौर में माइक में उतरे करंट से झुलसे कुलदीप तिवारी (45) को मृत घोषित करते ही आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों को पीट दिया, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी भी बवाल देख भाग निकले। करीब पंद्रह मिनट तक हंगामे के बाद परिजन शव लेकर चले गए।

लालगंज के हंडौर में दुर्गा पंडाल सजाया गया है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कुलदीप तिवारी गांव में सजाए गए दुर्गा पंडाल में आरती कर रहा था। इस दौरान माइक में उतरे करंट की चपेट में आने वह झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर राजा प्रताप बहादुर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यहां चिकित्सक रवि पांडेय ने जांच के उपरांत कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही साथ आए लोग आक्रोशित होकर चिकित्सक व एंबुलेंस के एलटी अंकित से भिड़ गए।

शोर शराबा सुनकर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी इमरजेंसी पहुंचे लेकिन बवाल बढ़ता देख वे पीछे हट गए। आक्रोशित परिजन करीब पंद्रह मिनट तक हंगामा करने के बाद शव लेकर चले गए। इस दौरान परिवार के बुजुर्ग चिकित्सकों से क्षमा याचना करते रहे। आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया। अस्पताल में हंगामे की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टरों को समझा बुझाकर गेट खुलवाया। घटना से आक्रोशित चिकित्सक व कर्मचारी पुलिस को तहरीर देने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें