फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : अनियंत्रित कार की टक्कर से चिकित्सक की मौत, पांच घायल, कार सवार दो लोग घायल

Wed, 17 Sep 2025 07:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के मीरगढ़वा चौराहे के समीप मंगलवार देररात अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के मीरगढ़वा चौराहे के समीप मंगलवार देररात अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कालाकांकर और कुंडा भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद कालाकांकर सीएचसी से तीन घायलों को रायबरेली रेफर कर दिया गया।

लखनऊ के भिंड सिटी मटयारी चौराहा निवासी शक्ति मिश्रा (21), दिशा साहनी (20) निवासी आवास विकास कॉलोनी बाराबंकी और काैशाम्बी में बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी प्रशांत कुमार आपस में दोस्त हैं। तीनाें लोग कार से मंगलवार देररात कौशाम्बी से लखनऊ जा रहे थे। रात करीब नौ बजे मानिकपुर थानाक्षेत्र के मीरगढ़वा चौराहे के समीप हाईवे पर अचानक बाइक आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित कार दो बाइकों को टक्कर मारते हुए हाईवे के किनारे खड़े ठेले से टकरा गई। हादसे में मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर निवासी निजी होम्योपैथी चिकित्सक मधुर प्रकाश सोनकर (35) की मौत हो गई। जबकि शिल्पा (19) निवासी मीरगढ़वा, छन्ने सरोज (45) निवासी पूरे अली नकी, अरविंद यादव (35) निवासी यादव पट्टी मानिकपुर एवं कार सवार शक्ति मिश्रा व दिशा साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल शिल्पा, छन्ने सरोज व अरविंद यादव को सीएचसी कालाकांकर भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रायबरेली रेफर कर दिया गया। जबकि कार सवार घायल शक्ति और दिशा को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कार सवार प्रशांत के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें