आसपुर देवसरा, गौरा सीएचसी अधीक्षक की लगाई क्लास
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। वैक्सीनेशन की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में गौरा और आसपुर देसवरा सीएचसी अधीक्षक की जमकर क्लास लगाई।
डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। वैक्सीनेशन की खराब प्रगति पर डीएम ने सीएचसी अधीक्षक गौरा और आसपुर देवसरा को फटकार लगाते हुए प्रगति पर सुधार लाने के निर्देश दिए। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया कि प्रगति के आंकड़ों को पोर्टल पर समय से अंकित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना का शत- प्रतिशत भुगतान समय पर किया जाए।
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 में लाभार्थी की दूसरी शिशु बालिका होने पर छह हजार का एक मुश्त मातृत्व लाभ प्रदान किया जायेगा। डीएम ने निर्देशित किया कि जहां पर डिजिटल वेट मशीन खराब हो गई है वहां पर उपलब्ध करा दी जाए। इस दौरान सीडीओ ईशा प्रिया, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव, डीपीएम राजशेखर सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।