फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएम ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं,सात शिकायतों का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने तहसील पट्टी में संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ नवनीत सेहारा और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ जनता की समस्याएं सुनीं। 226 शिकायतों में राजस्व विभाग की सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

82 सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। उड़ैयाडीह गांव निवासी भागीरथी ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर अरहर की फसल बोई है। उसके भाई महेंद्र कुमार ने अरहर को जोतकर धान की रोपाई करा दी। डीएम ने एसडीएम और थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुनीपुर निवासी राहुल रजक ने बताया कि उनकी भूमिधरी में सभासद संतोष यादव ने अवैध रास्ता बनवा दिया है।
शिकायत के बाद भी लेखपाल ने जांच कर कार्रवाई नहीं की। आपूर्ति विभाग के तहत राशन कार्ड की प्राप्त शिकायतों में पात्रता की जांच कराकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश डीएम ने दिया। डीएम ने शासन की मंशा अनुरूप शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



सुनवाई न होने पर लगा रहे फरियादी चक्कर
सराय छिवलहा निवासी उमापति यादव ने बताया कि चार माह से ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। समाधान दिवस में भी शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

बेला रामपुर की गीता उपाध्याय का कहना है कि जमीन की पैमाइश व मेड़बंदी होने के बावजूद प्रशासन जमीन पर कब्जा नहीं दिला पा रहा है। एक वर्ष से समाधान दिवस और अधिकारियों से शिकायत कर रही हूं, शिकायत पर अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

परसंडा निवासी फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि छह बार शिकायत कर चुका हूं। अधिकारी आदेश के बाद सचिव के पास भेजते हैं। सचिव एआर के पास भेज देते हैं। बैंक में कई लोगों का तीन करोड़ जमा है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें