प्रतापगढ़। दिव्यांगों को रेल रियायती प्रमाण पत्र के लिए अब डीआरएम ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे इसे प्राप्त कर सकते हैं।
दिव्यांगों की सहायता के लिए रेलवे ने एक पोर्टल तैयार किया है। इससे वह घर बैठे अपना रियायती प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन घर बैठे सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अब डीआरएम ऑफिस नहीं आना होगा। आवेदन की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता के लिए आवेदक उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ओमप्रकाश से सुबह दस से शाम छह बजे तक मोबाइल नंबर 9794833955 या मेल आई.डी .cellconcessiongmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं।