फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएमओ आवास पर बनाया जा सकता है जिला अस्पताल

Tue, 31 Oct 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ आवास को जिला अस्पताल बनाया जा सकता है। इससे जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए सांसद ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। सांसद संगम लाल गुप्ता ने शासन को पत्र भेजकर जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल का निर्माण कराने की मांग की। शासन ने सीएमओ को पत्र भेजकर 100 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। जानकारी होने पर सांसद ने शासन को सीएमओ आवास और उसके बगल स्थित जर्जर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर को ढहाकर जिला अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से यह भी बताया है कि एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का संचालन जोगापुर में हो रहा है। सीएमओ आवास के अलावा भी अगल- बगल काफी जमीन खाली पड़ी है। यदि अस्पताल का निर्माण हो जाएगा तो शहर से लेकर गांव तक के लोगों को काफी सहूलियत मिलने मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें