फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: क्रिकेटर मोहम्मद शाहबाज यूपी-20 क्रिकेट लीग में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी तहसील के मुजाही निवासी क्रिकेटर मोहम्मद शहबाज यूपी-20 क्रिकेट लीग में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। वह बीते वर्ष की यूपी टी-20 क्रिकेट लीग की विजेता काशी रुद्रा टीम से खेलेंगे। शाहबाज यूपीसीए में प्रतापगढ़ से पंजीकृत हैं। काशी रुद्धा टीम ने शाहबाज को उनकी बेस प्राइस 2.5 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

शाहबाज ने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में क्रिकेट का गुर सीखा है। कई साल से शाहबाज एसीए लीग में विभिन्न टीमों में जौहर दिखाया है। स्टेडियम से प्रशिक्षण लेने के बाद शाहबाज ने प्रतापगढ़ से यूपीसीए में अपना पंजीयन कराया। वह वर्तमान में ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में अभ्यास कर रहे हैं। शहबाज ऑल राउंडर खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाहिने हाथ से मध्यम तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें